इन्दौर (ईएमएस) नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अग्रिम कर भुगतान करने वाले करदाताओं को संपत्ति कर पर 6.25 प्रतिशत तथा जल कर पर 6 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह सुविधा केवल 30 जून 2026 तक भुगतान करने वाले करदाताओं को ही उपलब्ध होगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नागरिकों से समय पर कर भुगतान करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक लाभ तो मिलेगा ही, साथ ही वे शहर के विकास कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे। आयुक्त क्षितिज सिघल के अनुसार करदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर जमा करने की व्यवस्था की गई है। नागरिक जोन कार्यालयों, नागरिक सुविधा केंद्रों तथा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से भुगतान कर सकते हैं। करदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को जोन कार्यालयों के नकद काउंटरों पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। ने शहर के करदाताओं को अग्रिम कर भुगतान पर आकर्षक छूट का लाभ उठाने की अपील की है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त क्षितिज सिघल एवं राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान (गुडू) ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 30 जून तक संपत्ति कर और जल कर का अग्रिम भुगतान कर इस विशेष छूट का लाभ प्राप्त करें। आनंद पुरोहित/ 11 जून 2026