राष्ट्रीय
11-Jun-2026


श्रीनगर,(ईएमएस)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आम लोगों की हत्याओं को लेकर लोगों ने श्रीनगर में यूएन ऑफिस के सामने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कश्मीरी मुस्लिम समुदाय के एक ग्रुप ने श्रीनगर शहर में एक सिंबॉलिक विरोध प्रदर्शन किया। ध्यान रहे कि पाकिस्तानी सेना और पैरामिलिट्री फोर्स ने 7 जून की रात को उनके बेसिक नागरिक अधिकारों के लिए उनके विरोध को रोकने पर वहां ज़ुल्म किए। इस संबंध में श्रीनगर में यूएन ऑफिस के बाहर एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बेगुनाह नागरिकों की हत्या की निंदा की गई। बयान में, प्रदर्शनकारियों ने इंटरनेशनल कम्युनिटी और यूएन से स्थिति पर ध्यान देने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और नागरिकों के अधिकारों और सुरक्षा को बनाए रखने की अपील की। सिराज/ईएमएस 11जून26