राज्य
11-Jun-2026


भोपाल मंडल के यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा भोपाल (ईएमएस)। रेलवे बोर्ड ने भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों को नियमित श्रेणी में शामिल करने का फैसला किया है। इस निर्णय से मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। अब तक इन ट्रेनों में स्पेशल किराया लागू होने के कारण यात्रियों को सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक राशि चुकानी पड़ती थी, लेकिन नियमित श्रेणी में आने के बाद अतिरिक्त शुल्क खत्म हो जाएगा और यात्रियों को किराए में राहत मिलेगी। रेलवे के इस फैसले का लाभ भोपाल, इटारसी, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, नर्मदापुरम, बीना और हरदा सहित भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। खासकर मुंबई, हैदराबाद, जयपुर, श्रीगंगानगर, ऋषिकेश, रीवा और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा लागत कम हो जाएगी। इन ट्रेनों को किया गया रेगुलर रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा, बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर, हुबली-योग नगरी ऋषिकेश, काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर और हैदराबाद-जयपुर रूट पर चलने वाली कुल 10 स्पेशल ट्रेनों को नियमित श्रेणी में शामिल किया है। इनमें से अधिकांश ट्रेनें भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। नियमित यात्रियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा रेलवे अधिकारियों के अनुसार नौकरीपेशा लोग, छात्र, व्यापारी और बार-बार यात्रा करने वाले यात्री इस फैसले से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। कई यात्री हर महीने इन रूटों पर यात्रा करते हैं। ऐसे में सालभर के हिसाब से उनकी यात्रा लागत में बड़ा अंतर दिखाई देगा। इसके अलावा ट्रेनों के नियमित नंबर होने से टिकट बुकिंग, यात्रा योजना और समय सारिणी को समझना भी आसान होगा। विनोद/ 11 जून /2026