पटना, (ईएमएस)। जद (यू) के विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल संवाद करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपने परिवार की सुरक्षा वापसी के मुद्दे पर तेजस्वी यादव को भ्रम की राजनीति को छोड़ कर प्रमाण की राजनीति करनी चाहिए। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया में झूठी बयानबाजी की बजाए अगर उनके परिवार की सुरक्षा वापसी से संबंधित का कोई पत्र उनके पास आया है तो उन्हें वो पत्र दिखाना चाहिए साथ ही अगर उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा खुद से वापस कर दिया है तो वो पत्र भी दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बतौर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में 18 पुलिसकर्मी एवं बुलेट प्रूफ वाहन उपलब्ध हैं। लालू प्रसाद यादव को भी पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते सुरक्षा उपलब्ध है जिनमें 14 सुरक्षाकर्मी, दो अंगरक्षक, एचक्यूआरटी पायलट और बुलेट प्रूफ वाहन शामिल है। तेजस्वी यादव को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके अंतर्गत कुल 16 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। इसमें बीएसएपी के 1$4 हाउस गार्ड, छह बाॅडीगार्ड, तीन सादे लिबास में अंगरक्षक, तीन वर्दीधारी अंगरक्षक तथा एक स्काॅर्ट पार्टी शामिल है। इसके अतिरिक्त, उनकी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 4 जून 2026 से वाहन संख्या ठत्39।छ 7009 के उपयोग संबंधी आदेश पत्र भी जारी किया गया है। वहीं, उनकी पत्नी राजश्री यादव को भी व्यक्तिगत सुरक्षा हेतु अंगरक्षक उपलब्ध कराया गया है। * तेजस्वी यादव से अहम सवाल- 1) तेजस्वी जी, क्या आपके पास सुरक्षा उपलब्ध है? अगर उपलब्ध है तो आपने सुरक्षा वापस लेने की बात मीडिया में कही है। ऐसे में सुरक्षा वापस लेने का पत्र अब जारी करेंगे? 2) दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री सतीश कुमार को आपके माता-पिता के शासनकाल में क्या-क्या सुविधा दी गई थी? कौन सी गाड़ी, कितना अंगरक्षक, कौन सा बंगला, कौन सी सुविधा आरजेडी ने उन्हें उपलब्ध करायी ये भी जरा स्पष्ट कर दीजिए ? 3) आरजेडी ने कहा कि वो 10 नंबर सर्कुलर रोड को खाली नहीं करेंगे? तो क्या आप भी उस बात पर कायम हैं? क्या लिखित रूप से आपने भवन निर्माण विभाग को बंगला खाली नहीं करने की जानकारी दी है? संतोष झा- ११ जून/२०२६/ईएमएस