11-Jun-2026
...


- प्रताड़ित होकर मामी ने आत्महत्या करने खा लिया जहर - अस्पताल पहुचीं पुलिस तब हुआ खुलासा, आरोपी फरार भोपाल(ईएमएस)। शहर के देहात थाना इलाके के मिसरोद क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने अपने भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के साथ ही उसकी हरकतों से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने पहुचीं तब ज्यादती की घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता का यह भी आरोप है की जब उसने आरोपी की करतूत अपने पति और ससुराल वालो को बताई तब उन्होनें भी आरोपी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया यहॉ तक की उसे फटकार लगाकर समझाइश तक नहीं दी। पुलिस के अनुसार मिसरोद इलाके के एक गांव में अपने पति के साथ रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता अंजना रॉय ( परिवर्तित नाम ) घरेलू महिला है। उसका पति सब्जी का काम करता है, जिसके चलते वह रोजाना सब्जी खरीदने के लिए मंडीदीप स्थित मंडी जाता है। उसी गांव में पीड़िता के घर के पास ही रहने वाला आरोपी सूनील रिश्ते में उसके पति को दूर का भांजा लगता है। 9 जून को विवाहिता ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालो ने उसे इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रंबधन में उसे भर्ती कर इलाज शुरु करने के साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर हादसे के कारणो को जानने के लिये पीड़िता के बयान दर्ज करने पुलिस अस्पताल पहुचीं। जहां महिला ने पुलिस को बताया की 5 जून को उसका पति अपने काम पर गया था। पति की गैर मौजूदगी में आरोपी सूनील उसके घर में घुस आया और उसे धमकाते हुए बलपूर्वक उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद आरोपी कई बार इसी तरह की हरकत करता रहा। पीड़िता ने उसकी शिकायत अपने पति और परिजनों से की। आरोप है, कि उसके पति ने भी इस पर कोई कदम नहीं उठाया यहॉ तक की आरोपी को न तो उसकी हरकत के लिये डांटा और न ही आगे से परेशान करने की समझाइश दी। पीड़िता ने बताया कि पति के इस रवैये के कारण आरोपी की हरकतें लगातार बढ़ती गई। कई शिकायतों के बाद भी परिवार वालो ने आरोपी को कुछ नहीं कहा तब वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई और तंग आकर खुदकुशी करने के लिये जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान दिए गए पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। जुनेद / 11 जून