- श्री अर्पित वर्मा राजस्व अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिए निर्देश शिवपुरी ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, भूमि आवंटन, फार्मर रजिस्ट्री, गिरदावरी, राजस्व वसूली और खाद वितरण की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।कलेक्टर अर्पित वर्मा ने समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा है कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें। कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं किया जाए। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।तहसीलदारों को फील्ड में भ्रमण के निर्देशकलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी तहसीलदारों को चेतावनी दी है। विभागीय कामकाज में किसी भी स्तर पर होने वाली लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी राजस्व अधिकारी फील्ड में भ्रमण करें और स्थिति का जायजा लें। अभी खाद्य वितरण किया जा रहा है, जिस पर लगातार निगरानी बनाए रखें।राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण और अतिक्रमण पर कार्रवाईकलेक्टर श्री वर्मा ने नामांतरण और फौती नामांतरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए इसमें तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे पटवारियों की बैठक लें और नामांतरण, बटवारा व सीमांकन की प्रक्रिया को प्राथमिकता दें। साथ ही, तीन महीने से अधिक लंबित बटवारा सुधार के प्रकरणों को जल्द पूरा करने और शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।खाद वितरण और ई-टोकन की कड़ी मॉनिटरिंगकलेक्टर श्री वर्मा ने खाद के ई-टोकन और वितरण व्यवस्था को लेकर समस्त एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि वे एसएडीओ के माध्यम से फील्ड में खाद वितरण की वास्तविक स्थिति की जांच करवाएं और स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी किसान को खाद प्राप्त करने में परेशानी न हो।फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजन के निर्देशबैठक में फार्मर रजिस्ट्री कैंपों को प्रभावी बनाने और सरकारी योजनाओं के लाभ पात्र किसानों तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी राजस्व अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए कैंप का आयोजन के निर्देश दिए हैं। अधिकारी स्वयं कैंप का निरीक्षण करें और शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराएं।राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए एसडीएम स्तर से सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई, तो सख्त कार्रवाई होगी।