रायपुर (ईएमएस)। कांग्रेस ने मांग किया कि सरकार डीएड अभ्यर्थियों की मांग पर मानवीय रवैया अपनाते हुये तत्काल इनकी नियुक्ति आदेश निकाले प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि डीएड अभ्यर्थी अपनी जायज मांग के लिये लड़ाई लड़ रहे तथा अदालत वे उनकी नियुक्ति के संदर्भ में आदेश है इनकी मांगो पर निर्णय नही लेना सरकार की प्रशासनिक क्षमता पर भी सवाल खड़ा करता है। सरकार ने इनकी नियुक्ति के लिये बीएड चयनित लोगों को बर्खास्त भी किया था तथा उनका समायोजन भी कर दिया है फिर इनके संबध में निर्णय में विलंब क्यो हो रहा है?डीएड अभ्यर्थियों सहायक शिक्षकों की 2300 से अधिक पद नियुक्ति की मांग को लेकर माना तूता धरना स्थल पर भरी गर्मी में 169 दिनों से आंदोलन पर है। लंबे समय से चल रहे आंदोलन के कारण अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। मानसिक तनाव एवं खुले में रात-दिन आंदोलन करने के कारण मौसम का दुष्प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि आंदोलनकारियों की तबियत खराब हो रही है। आंदोलनकारियों ने सरकार तक अपनी बात पहुँचाने जल सत्याग्रह, अंगार में चलना, दण्डत्व यात्रा, मुख्यमंत्री निवास घेराव सहित नाना प्रकार के प्रदर्शन कर चुके है लेकिन सरकार उनकी मांगों पर आखिर संवेदनशीलता से विचार क्यों नहीं कर रही है? जबकि सहायक शिक्षकों के 2300 पदों पर डीएड अभ्यर्थी को नियुक्ति देने का कोर्ट का भी आदेश है। सरकार आखिर उनकी नियुक्ति क्यों नहीं कर रही है? वैसे भी स्कूलों में शिक्षकों की 57 हजार से अधिक पद रिक्त है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि ये जो डीएड के अभ्यर्थी है ये तो परीक्षा देने के बाद चयनित हुए है। कोर्ट के आदेश के बाद 2300 पदों पर नियुक्ति देनी है। कांग्रेस मांग करती है सरकार हठधर्मिता छोड़कर डीएड अभ्यर्थियों के मांगों को तत्काल पूरा करे। आंदोलन के दौरान बीमार पड़े अभ्यर्थियों का उचित इलाज करवाया जाये। आंदोलन को समाप्त करवाया जाये। - (ईएमएस) 11 जून 2026