- 12 से 21 जून तक पैन एशियन सिग्नेचर उत्सव; लाइव काउंटर्स पर मिलेंगे थाईलैंड, वियतनाम, चीन और जापान के ज़ायके इंदौर (ईएमएस)। यदि आप खान-पान के शौकीन हैं और एक ही शाम में थाईलैंड, वियतनाम, चीन और जापानी व्यंजनों के प्रामाणिक ज़ायके का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो द पार्क इंदौर आपके लिए खास अवसर लेकर आया है। होटल के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट एपिसेंटर में शुक्रवार, 12 जून से 21 जून तक “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन किया जा रहा है। यहाँ इंदौर के भोजन-रसिकों को सुदूर पूर्व के विभिन्न देशों की पाक कला को लाइव काउंटर्स के जरिए करीब से देखने और चखने का मौका मिलेगा। उत्सव के विशेष मेन्यू में स्पाइसी एवोकाडो टी लीफ सलाद, फ्रूट निगिरी, वियतनामी राइस रोल्स, वाइल्ड मशरूम क्रीम चीज डम्पलिंग और वेज डिमसम जैसे चुनिंदा व्यंजन परोसे जाएंगे। वहीं मीठे के शौकीनों के लिए मिक्स बेरी सागो, टपटिमक्रोप और चॉकलेट चिली वॉलनट रोल्स जैसी पारंपरिक एशियाई मिठाइयाँ मुख्य आकर्षण होंगी। होटल के एग्ज़ीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया कि इस मेन्यू को तैयार करते समय पारंपरिक स्वाद, प्रामाणिक सामग्री और आधुनिक प्रस्तुति के बीच संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं फ़ूड एंड बेवरेजेज़ डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल के अनुसार, इंदौर का फूड कल्चर लगातार वैश्विक हो रहा है और लोग नए अंतरराष्ट्रीय स्वादों को पसंद कर रहे हैं। इसी बदलते मिजाज को ध्यान में रखकर इस 10 दिवसीय ज़ायकेदार उत्सव की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रकाश/11 जून 2026