राज्य
11-Jun-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महापौर श्रीमती मालती राय ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत ईदगाह हिल्स स्थित कैंसर हॉस्पिटल परिसर में पौधरोपण किया। पौधरोपण अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश कुकरेजा के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी यतिन मकवाना, अमित जैन सहित अस्पताल के चिकित्सक व अन्य स्टॉफ मेम्बर तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 11 जून, 2026