देहरादून (ईएमएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारह साल के कार्यकाल की तुलना सीधे देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर नेहरू से करना सूरज को आइना दिखाने जैसा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत की मजबूत आधारशिला रखी जिससे आज भारत विश्व के अन्य देशों के संग प्रतिस्पर्धा कर रहा है और निर्यात में अपनी पहचान बनाये हुआ है। जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित नेहरू ने देशभर में बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजनाएं और विद्युत परियोजनाएं शुरु की। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा विज्ञान एवं तकनीकी का बुनियादी मजबूत ढांचा तैयार किया। उन्होंने देश को एक सूत्र में रखकर हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं बनाई। उन्होंने कहा कि 2014 मे भाजपा ने सत्ता मे आते ही देश को जाति धर्म सम्प्रदाय के नाम पर बाँटने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के बारह वर्ष के कार्यकाल में जनता से किये गये वादे झूठे साबित हुए है। संवेधानिक एवं न्यायिक संस्थाओ को कमजोर करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि बारह वर्षो के कार्यकाल में ईड़ी सीबीआई क दुरुपयोग करके लोकतंत्र की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं से प्रत्येक दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही युवाओं से वादाखिलाफी की गई। आज बेरोजगारी चरम पर है, सरकारी विभागों में खाली पदो पर कोई नियुक्ति नही हो रही। बेरोजगारी के आंकड़े दिन प्रतिदिन बढ़ रहे। बहुत हुई महंगाई की मार जैसे लोकलुभावन नारों से सत्ता हथियाने वाली भाजपा शासन में पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दामो में लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थो के दाम आसमान छू रहे है। जोशी ने कहा है कि देश मे नोटबंदी थोपने से लोगों को अपने ही पैसों को लेने को लम्बी लम्बी लाइनों में खड़ा होना पड़ा जिससे जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा जिससे जरूरी कार्यो में रूकावट आई और मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ा। कालाधन के नाम पर जनता को गुमराह करके नीरव मोदी देश का पैसा लेकर फरार हो गया अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपति के फायदे के लिए देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानो को बेचा जा रहा है और कमजोर करने की कोशिश की गई। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/11 जून 2026