राज्य
11-Jun-2026
...


:: 108 भागवत पारायण के दिव्य अनुष्ठान में जुटे 20 हजार से अधिक श्रद्धालु, आश्रम की गौशाला में गोवंश को परोसे छप्पन भोग :: इंदौर (ईएमएस)। अन्नपूर्णा आश्रम ट्रस्ट एवं अन्नपूर्णा मंदिर भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास एवं परमा एकादशी के पावन उपलक्ष्य में चल रहे 108 भागवत पारायण के दिव्य अनुष्ठान में गुरुवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आश्रम के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी विश्वैश्वरानंद गिरी महाराज के सानिध्य एवं आचार्य पं. कल्याण दत्त शास्त्री के निर्देशन में आयोजित इस अनुष्ठान में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शिरकत की। भक्तों ने यहाँ भागवत पारायण कर रहे विद्वानों का स्वागत-अभिनंदन कर व्यास पीठ व भागवतजी का सामूहिक पूजन किया। मंदिर के संचालक स्वामी जयेंद्रानंद गिरी एवं आश्रम के ट्रस्टी श्याम सिंघल ने बताया कि इस पुण्य अवसर पर केवल भक्तों के लिए ही नहीं, बल्कि आश्रम की गौशाला में निवासरत गोवंश के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए। गौमाता को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन, फल, हरी सब्जियाँ और उत्तम आहार परोसा गया। परमा एकादशी के चलते मंदिर परिसर में सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। पुरुषोत्तम मास में उमड़ रही इस भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए वाटरप्रूफ शेड (छाया), ठंडे पेयजल, सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग और कड़ी सुरक्षा सहित तमाम चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं, ताकि आने वाले भक्तों को सुगमता से दर्शन लाभ मिल सके। प्रकाश/11 जून 2026 संलग्न चित्र - इंदौर। अन्नपूर्णा मंदिर पर परमा एकादशी के उपलक्ष्य में भागवत पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़।