राज्य
11-Jun-2026


हरिद्वार (ईएमएस)। शांतिकुंज से भारतीय संस्कृति व जन्मशताब्दी वर्ष का विशेष संदेश लेकर युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पण्ड्या अपनी टीम के साथ अमेरिका पहुंचे। वांशिगटन, लॉस ऐंजिल्स, कैलिफोर्निया सहित अनेक शहरों में शांतिकुंज प्रतिनिधियों ने यज्ञीय आयोजन सम्पन्न कराया। इस दौरान डॉ. पण्ड्या ने सिएटल (वांशिगटन) एवं लॉस एंजेलिस यात्र से विविध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इन आयोजनों ने भारतीय संस्कृति एवं युग निर्माण आंदोलन के संदेश को व्यापक जनसमुदाय तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिएटल द्धवाशिंगटनऋ, लॉस एंजेलिस में डॉ. पण्ड्या ने गायत्री परिजनों से भेंट की और जीवन मूल्यों, आत्मविकास और सामाजिक उत्तरदायित्व के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने कैलिफोर्निया राज्य में संचालित बाल संस्कारशालाओं के आचार्य-आचार्याओं से संस्कार-सृजन की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। लॉस एंजेलिस के स्थानीय परफॉर्मिंग आर्ट्स सेंटर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में डॉ. पण्ड्या ने युगऋषि के विचारों एवं मिशन की वैश्विक प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में ला पाल्मा नगर के मेयर नितेश पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं डॉ. चिन्मय पण्ड्या एवं शांतिकुंज की टोली ने प्रस्तावित सोना प्रोजेक्ट का वैदिक मंत्रेच्चार के बीच भूमिपूजन किया। गायत्री चेतना केंद्र, लॉस एंजेलिस में आयेाजित 51 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन भी हुआ। वहीं मेयर नितेश पटेल ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं शांतिकुंज के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पण्ड्या के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान के सम्मान स्वरूप उन्हें सिटी ऑफ आर्टेशिया द्वारा आधिकारिक सम्मान से अलंकृत किया। इस अवसर पर अमेरिका अनेक गणमान्य नागरिक एवं गायत्री परिवार के अनेक भाई बहिन उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/11 जून 2026