खेल
12-Jun-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। हांगकांग टीम में शामिल भारतीय मूल के युवा तेज गेंदबाज आयुष शुक्ला के नाम एक ऐसा रिकार्ड है। जो काफी अनूठा है। आयुष के नाम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार चार मेडन ओवर फेंके थे। ये टी20 इतिहास में केवल तीसरी बार हुआ है। आयुष लगातार चार ओवर फेंकने वाले खिलाड़ियों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले, यह कारनामा केवल दो अन्य गेंदबाजों ने किया है। कनाडा के साद बिन जाफर ने 2021 में पनामा के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन ने 2024 टी20 विश्व कप में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ चार ओवर मेडन डाले थे। फर्ग्यूसन ने उस मैच में बिना कोई रन दिए तीन महत्वपूर्ण विकेट भी लिए ए थे, जिससे उनका प्रदर्शन और भी प्रभावशाली हो गया था। मंगोलिया के खिलाफ अपने ऐतिहासिक स्पेल के दौरान, आयुष शुक्ला ने कुल 18 डॉट बॉल फेंकीं, जिसका मतलब है कि उन्होंने अपने पहले तीन ओवर में एक भी रन नहीं दिया। उनकी कसी हुई गेंदबाजी के आगे मंगोलिया के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे और पूरी टीम महज 17 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे मैच का नतीजा एकतरफा रहा। आयुष ने इस मैच में मेडन ओवर डालने के साथ-साथ एक विकेट भी हासिल किया। आयुष शुक्ला मूल रूप से महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर में जन्मे थे और उन्होंने हांगकांग की टीम में अपनी जगह बनाई है। टी20 क्रिकेट में वह कमाल कर दिखाया जो इससे पहले किसी एशियाई गेंदबाज ने नहीं किया था। आयुष के क्रिकेट करियर की एक और यादगार उपलब्धि 2024 एशिया कप में भारत के कप्तान रोहित शर्मा को आउट करना है। आयुष खुद इसे अपने जीवन का सबसे यादगार पल मानते हैं, और मैच के बाद रोहित शर्मा ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाई थी। अब तक अपने 62 मैचों के टी20 करियर में आयुष 58 विकेट ले चुके हैं, जिसमें 2023 में कंबोडिया के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 1 विकेट लेना भी शामिल है। गिरजा/ईएमएस 12जून 2026