क्षेत्रीय
12-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने मध्य प्रदेश के कटनी में अपने 10वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया है। जबलपुर रोड स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास खुले इस नए शोरूम का उद्घाटन समारोह में किसना के सीईओ पराग शाह, फ्रेंचाइज़ पार्टनर रजनीकांत बजाज और मनीष अग्रवाल के साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा, यह नया शोरूम हमें हर घर किसना के अपने लक्ष्य के और करीब ले जाता है, ताकि देश के हर परिवार तक भरोसेमंद और बेहतरीन डायमंड ज्वेलरी की पहुँच हो सके। सुनील साहू / मोनिका / 12 जून 2026/ 05.27