जबलपुर, (ईएमएस)। डब्ल्यूसीआरएमएस मुख्यालय शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन सचिव एवं सीसीआई त्रिभुवन सिंह को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान महामंत्री अशोक शर्मा ने प्रदान किया गया। इसके साथ ही केंद्रीय चिकित्सालय से हाल ही में कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नत हुईं सुश्री संगीता गुहेरा एवं सुश्री लल्ली कोल का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर मंडल सचिव डी. पी. अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष एस. के. शुक्ला, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सविता त्रिपाठी, मुख्यालय शाखा सचिव सतीश कुमार सहित अशांक पाठक, आर. ए. सिंह, संजय कुमार चौधरी दीपक केशरी, अजय तिवारी, लल्लन सिंह, संजय चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी, वृन्दावन यादव, यथार्थ आनंद, बॉबी धोलपुरी, देवी सिंह, भूपत सिंह, श्रवण सिंह एवं तरुण बत्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 12 जून 2026/ 05.38