राज्य
12-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। हज़रत इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर मदन महल दरगाह शरीफ़ में मुफ़्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश की इजाज़त से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की सरपरस्ती मुतवल्ली सैय्यद कादिर अली कादरी ने की, जबकि सदारत सज्जादानशीन सूफ़ी मुबारक अली कादरी ने और निज़ामत सज्जादानशीन खलीफा इनायत कादरी ने की। बैठक का आगाज़ सज्जादानशीन शराफत कादरी ने तिलावत-ए-कुरआन पाक से किया। इस अवसर पर जिला शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी हाजी मकबूल अहमद रज़वी ने कहा कि जबलपुर का मुहर्रम अपनी गंगा-जमुनी तहज़ीब और कौमी एकता के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है। यौमे आशूरा 10 मुहर्रम को रोज़ा-अफ़्तार का एहतमाम करें और लंगर फेंक कर न दें जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। बैठक को खादिम-ए-आला सूफ़ी चंगेज़ खान अशरफी, मौलाना चांद कादरी, अकबर खान सरवर, नियाज़ मंसूरी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सज्जादानशीन निज़ाम कादरी, वारिस कादरी, सैय्यद रोशन कादरी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर मुहर्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और परंपरागत तरीके से मनाने का संकल्प लिया। सुनील साहू / मोनिका / 12 जून 2026/ 06.27