राज्य
12-Jun-2026
...


सूफियाना कलाम से सजेगी उर्स की महफिल जबलपुर, (ईएमएस)। उपरैनगंज स्थित मौलाना की गली में हज़रत सैय्यद चाँद शाह वली के 29वें सालाना उर्स का आगाज़ जुमे को नमाज़-ए-मग़रिब के बाद कुरानख़्वानी के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजित महफिल-ए-मिलाद शरीफ में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर बुजुर्गाने दीन को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। उर्स के दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे मरहूम वली मोहम्मद के निवास से पारंपरिक संदल व चादर जुलूस निकाला जाएगा। वहीं नमाज़-ए-इशा के बाद मशहूर कव्वाल हलीम ताज अपनी टीम के साथ सूफियाना कलाम पेश करेंगे। उर्स के अवसर पर दरगाह शरीफ को आकर्षक रोशनी एवं सजावट से सजाया गया है। उर्स कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वाजिद खान (राजा), सचिव मोहम्मद ताहिर खान, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद रिज़वान खान, नीलेश पसारी एवं आशीष उसरेठे सहित कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अकीदतमंदों से उर्स की कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की गुजारिश की है। सुनील साहू / मोनिका / 12 जून 2026/ 06.29