क्षेत्रीय
12-Jun-2026
...


मीरजापुर (ईएमएस)। जिले में थाना प्रभारियों के फेरबदल किया गया है।उसी क्रम में लालगंज थाना प्रभारी अभय शंकर सिंह को आई जी आर एस का प्रभारी बनाया गया है। जबकि जिले के चर्चित थाना प्रभारी राजगढ़ वेद प्रकाश पांडेय को लालगंज कोतवाली में पदस्थ किया गया है। वह आज दर्शन पूजन करके विधिवत् लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का पदभार ग्रहण किया है। बताते चलें कि श्री पाण्डेय जिले के की अन्य नामी गिरामी थानों के प्रभारी रह चुके हैं। और जिले के भौगोलिक एवं भौतिक सभी परिस्थितियों का अनुभव है। इसीलिए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा उनके कद के मुताबिक तहसील मुख्यालय लालगंज जैसे नामी गिरामी कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हालांकि निवर्तमान थाना प्रभारी अभय सिंह लगभग सात आठ महीने में लालगंज क्षेत्र में अपराध रोकने एवं अपराधियों की धरपकड़ में बहुत हद तक कामयाबी हासिल किया था। नव नियुक्त थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने पत्रकारों को बताया है कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र को भयमुक्त वातावरण कायम करना एवं अपराधियों पर कड़ी नजर रखना होगा। तथा शासन एवं प्रशासन की मंशा के अनुसार अपराध नियंत्रण किया जाना होगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज एवं उपजिलाधिकारी लालगंज से शिष्टाचार मुलाकात भी किया है। ईएमएस/मोहने/ 12 जून 2026