12-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा इस महादान में योगदान देने वाले नेत्रदाता परिवारों, नेत्र प्राप्तकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से संभागायुक्त डॉ. सुदाम पी. खाड़े (आईएएस) के मुख्य आतिथ्य में शंकरा आई सेंटर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विश्व नेत्रदान दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि संभागायुक्त ने कहा कि नेत्रदान मानवता की सबसे महान सेवाओं में से एक है, जो किसी के जीवन में नई रोशनी और आशा का संचार करता है। समारोह में शामिल जनों को संबोधित करते कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. अंकित देवकर ने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की। आनंद पुरोहित/ 12 जून 2026