इन्दौर (ईएमएस) मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास के पिट्टू बैग से 2.125 किलो गांजा बरामद किया। पकड़ाएं आरोपी का नाम अभिषेक पिता नरेंद्र यादव निवासी यादवनंद नगर है। क्राइम ब्रांच के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि लोखंडे पुल के पास बगीचे में एक संदिग्ध युवक पिट्दू बैग में मादक पदार्थ के साथ बाइक पर बैठा है और किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और बाइक भी जब्त कर ली तथा तलाशी लेने पर उसके पास के पिट्ठू बैग में 2.125 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 1.20 लाख रुपए बताई गई है। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार पूछताछ में पता चला कि आरोपी अभिषेक दिहाड़ी मजदूर है और 8वीं तक पढ़ा है। यह आदतन बदमाश है और विभिन्न थानों में पहले से करीब आधा दर्जन अपराध उस पर दर्ज हैं। फिलहाल उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर गांजे के सोर्स और नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। आनंद पुरोहित/ 12 जून 2026