खरगोन (ईएमएस)। खरगोन से ओरंगपुरा की ओर जा रही मुख्य पेयजल पाइप लाइन शुक्रवार दोपहर अचानक फूट गई। औरंगपुरा पुल के समीप से गुजर रही पाइप फूटने से 15 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठा और नदी सहित पुल पर हजारों लीटर पानी बह गया। पाईप लाईन फूटने के बाद क्षेत्र में कोहरे सा छा गया। करीब 2 घंटे तक पानी बर्बाद होता रहा। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम और जेएमसी कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जल प्रदाय बंद कर पाइप लाइन की मरम्मत शुरू की गई। जेएमसी कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार अत्यधिक प्रेशर होने से जॉइंट खुल गया। उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व ही शहर में जल आवर्धन के तहत नई पाइप लाइन बिछाई है। गर्मी में जहां पेयजल संकट गहरा रहा है वही इस तरह व्यर्थ पानी बह जाना लोगो मे नाराजगी का कारण बन रहा है। ईएमएस/मोहने/ 12 जून 2026