क्षेत्रीय
12-Jun-2026
...


- पॉच फरार आरोपियो को एसआईटी ने रीवा से किया गिरफ्तार - 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर मिला बदमाशो के रीवा में छिपे होने का सुराग भोपाल(ईएमएस)। नये शहर के कोलार रोड थाना इलाके में पांच महीने पहले जनवरी में हुए सनसनीखेज हत्या के प्रयास के मामले में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने मुख्य आरोपी समेत पांच फरार आरोपियों को प्रदेश के रीवा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा, लोहे का सब्बल और बांस का डंडा भी बरामद किया है। कोलार थाना पुलिस के अनुसार 25 जनवरी को नेताजी हिल्स निवासी कुलदीप सिंह कुशवाह अपने रिश्तेदार अशुमित सिंह के साथ स्कॉर्पियो वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान फिल्मी स्टाइल में बिना नंबर की स्कॉर्पियो और बोलेरो में सवार आरोपियों ने उनकी गाड़ी को आगे-पीछे से घेर लिया। और कुलदीप सिंह कुशवाह की मंगेतर के सामने ही उस पर हथौड़ों और सब्वलों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने वाहन के कांच तोड़ने के साथ ही कुलदीप पर हथौड़े और डंडों से कई वार कर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। घटना में कुलदीप और उनके साथी अशुमित सिंह घायल हो हुए थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच टीम ने आरोपियो की पहचान जुटाने के लिये रास्तो पर लगे 500 सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगालकर उनकी पहचान जुटाते हुए गिरफ्तार किया है। - भोपाल से रीवा तक 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये बनाई गई एसआईटी ने बदमाशो के भागने का रुट मैप तैयार कर भोपाल से रीवा तक 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। गिरफ्तार बदमाश रीवा के चोरहटा और सिविल लाइंस थाने के हिस्ट्रीशीटर है। वारदात की जघन्यता को देखते हुए पुलिस ने अब मामले में संगठित अपराध (बीएनएस की धारा 111) का इजाफा किया है, जिससे इनका बदमाशो को जेल से बाहर आना काफी मुश्किल माना जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात में अब तक 12 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, और एक फरार है। - फिल्मी स्टाइल में घेरा, फिर बरसाए हथौड़े और सब्वल पीड़ित कुलदीप सिंह कुशवाह कोलार के नेताजी हिल्स पर रहता है। 25 जनवरी 2026 को सुबह वह अपने भाई अशुमित के साथ स्कॉर्पियो से निकला था। थोड़ी ही दूर चौराहे पर बिना नंबर की एक स्कॉर्पियो और बोलेरो ने कुलदीप की गाड़ी को आगे-पीछे से अड़ाकर रोक लिया। बदमाशों ने हथौड़ों और लोहे के सब्वलों से गाड़ी के कांच फोड़े, इसके बाद कुलदीप को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और जान से मारने की नीयत उसके सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिए। बीच-बचाव में उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहद नाजूक हालत में मंगेतर ने राहगीरों की मदद से कुलदीप को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां वह कई दिनों उसकी हालत बेहद नाजूक बनी रही। -रीवा में छिपा था बदमाशो का गिरोह दिल दहला देने वाले मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई। आरोपी अज्ञात थे, और गाड़ियां भी बिना नंबर की र्थी। एसआईटी ने भोपाल से लेकर रीवा तक के करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी सुरागो और मुखबिरों की मदद से जानकारी मिली की वारदात को अंजाम देने वाले भोपाल के नहीं, बल्कि रीवा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हैं। इसके बाद पुलिस ने रीवा में डेरा डाला और घेराबंदी कर पॉच मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा, लोहे का सब्बल और बांस के डंडे भी जब्त कर लिए गए हैं। - पुलिस ने बढ़ाई धाराएं कोलार रोड पुलिस ने शुरुआत में इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (1) (हत्या का प्रयास), 126 (2), 190, 191 (1) जैसी धाराओं में केस दर्ज किया था। लेकिन आरोपियों द्वारा संगठित तरीके से किए गए हमले को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण में धारा 111(2) (ख), 111(3), 111(4) बीएनएस (संगठित अपराध) का इजाफा किया है। - रीवा के थानों में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे पकड़े गए आरोपी रीवा के चोरहटा और सिविल लाइन थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। घटना का मुख्य आरोपी सचिन कुशवाह (36) निवासी वैजनाथ, रीवा इलाके का शातिर बदमाश है, जिसके खिलाफ मारपीट, अड़ीबाजी, एससी-एसटी एक्ट और रासुका सहित 17 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरा मुख्य आरोपी अतुल तिवारी (38), निवासी पडरा, रीवा है, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती की साजिश और जानलेवा हमले 9 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस की गिरफ्त में आया तीसरा आरोपी राहुल कुशवाह (25) निवासी वैजनाथ, रीवा, मारपीट और घर में घुसकर हमला करने के अलावा पोक्सो एक्ट जैसे अपराध सहित 7 मामलों में आरोपी है। चौथा आरोपी सीतलांजल उर्फ एस. के. द्विवेदी (25), निवासी महिदल, रीवा गुंडागर्दी और जानलेवा हमले के 3 मामलों में पहले से आरोपी है। पांचवा बदमाश पवन कुशवाह (20) साल, निवासी वैजनाथ, रीवा इस पूरे खूनी खेल में सह-आरोपी के रूप में शामिल था। जुनेद / 12 जून