राज्य
12-Jun-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम का निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रांझी क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान एक होटल में स्वच्छता मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। निरीक्षण में होटल संचालक कमल दास के प्रतिष्ठान में डस्टबिन नहीं मिला तथा परिसर में गंदगी पाई गई। इसके बाद नगर निगम की टीम ने जुर्माना लगाते हुए संचालक को स्वच्छता मानकों का पालन करने की चेतावनी दी। सुनील साहू / शहबाज / 12 जून 2026/ 09.00