राज्य
12-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) एक विडियो में अपनी प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और अन्य लोगों को जिम्मेदार बताते युवक ने फांसी लगा जान दे दी। वीडियो में युवक ने यह भी कहा कि लड़के सुरक्षित नहीं हैं... उन्हें प्यार साबित करने के लिए जान देना पड़ती है। मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम लविश लश्करी उम्र पच्चीस साल निवासी नंदानगर है। वह मूलतः उज्जैन का रहने वाला था। और यहां किराए का कमरा लेकर ड्राइवरी का काम करता था। पूछताछ में पुलिस को परिजनों ने बताया कि लविश का खंडवा की रहने वाली एक युवती से करीब दो साल से प्रेम संबंध था। वह डेढ़ साल तक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहा था। कुछ समय पहले युवती के परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो वे उसे अपने साथ ले गए और उसका मोबाइल भी रख लिया। लविश ने वीडियो में कहा कि वह युवती से संपर्क नहीं कर पा रहा था, जिससे मानसिक तनाव में था। उसने अपनी मौत के लिए प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा वीडियो जब्त कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 12 जून 2026