राज्य
12-Jun-2026


हाथरस (ईएमएस)! उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत हाथरस पुलिस और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी को न्यायालय से सजा दिलाने में सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाथरस गेट में वर्ष 2020 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20 के अंतर्गत विशाल पुत्र विनोद निवासी हाथरस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों को संकलित कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन शाखा द्वारा मामले की प्रभावी पैरवी की गई। परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय ने आरोपी विशाल को 1 वर्ष 2 माह 10 दिन के कठोर कारावास तथा 1000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस विभाग ने इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 12 जून 2026