राज्य
12-Jun-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान एक संदिग्ध को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने क्षेत्र में चाकू लेकर घूमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बीती देर रात पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गश्ती दल को सेक्टर-1 पीठ मैदान पर एक संदिग्ध नजर आया। जोकि पुलिस को देखकर भाग खडा हुआ। जिस पर पुलिस के गश्ती दल को उसपर शक होने पर उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसको दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक चाकू बरामद किया। जब पुलिस ने आरोपी से चाकू लेकर रात को घूमने की उसकी मंशा जानने का प्रयास किया, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अमन कुमार ऊर्फ नन्नू पुत्र बाबूराम निवासी ब्रह्मपुरी थाना सिडुकल जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-08) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/12 जून 2026