पीएमएस और रक्तकेंद्र प्रभारी ने की रक्तदाताओं से सहयोग बनाये रखने की अपील हरिद्वार (ईएमएस)। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रक्तकेंद्र जिला चिकित्सालय हरिद्वार में विभिन्न रक्तदान संस्थाओं एवं नियमित रक्तदाताओ को प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसके सोनी एवं रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ. रविन्द्र चैहान द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई। इस दौरान प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसके सोनी और डा रविन्द्र चैहान ने रक्तदाता संस्थाओं एवं सम्मानित नियमित रक्तदाताओ का आभार प्रकट करते हुए अनुरोध किया कि आपका इस तरह का सहयोग भविष्य में भी बना रहेगा, चूंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान करके ही मानव जीवन बचाया जा सकता है। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं ओर छात्रों का निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच की गई एवं भविष्य के रक्तदाताओं को शपथ दिलाकर रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर रक्तदाता संस्थाओं में ब्लड वॉलिंटियर्स हरिद्वार, गोदरेज कंपनी, संत निरंकारी, हरिद्वार, हीरो कंपनी, सेवा संकल्प, किरबी कंपनी, ब्लड रिलेशन,के साथ साथ अनिल अरोड़ा, तुषार गाबा, अवतार नेगी, धीरेन्द्र चैहान, मुकेश वर्मा, गुलशन केशवानी, प्रिया केशवानी, हिमांशु भारद्वाज, मनोज चंद, अजय घनशेला, कुलभूषण शर्मा, रवीश भटीजा, केवल दास भाटिया, अरुण मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह, मधुर वासन, प्रदीप मौर्य, बसन्त कुमार, दिनेश लखेड़ा, आदि ने सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर रक्तकेंद्र एलटी इंचार्ज अमित कुमार, हरीश सेमवाल, विजय शर्मा, सतीश ठाकुर, वर्णिक चैधरी, दिनेश लखेडा ने समानित रक्तदाताओं ओर संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और अपेक्षा की हमे भविष्य में भी इस तरह अपना समय और रक्तदान शिविर लगाकर सहयोग करते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार, वर्णिक चैधरी, सतीश ठाकुर, दिनेश लखेडा, नवीन बिंजोला आदि का विशेष सहयोग रहा। (फोटो-10) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/12 जून 2026