राज्य
12-Jun-2026


हाथरस (ईएमएस)! पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुना। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिनका गंभीरता से संज्ञान लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस विभाग की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक शिकायत का विधिक एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर अपराध तथा अन्य शिकायतों से जुड़े मामलों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाती है, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 12 जून 2026