-इस अनाउंसमेंट ने दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी नई दिल्ली,(ईएमएस)। डिजिटल दुनिया में तहलका मचाने और एक फैन फॉलोइंग बनाने के बाद, अब मिर्जापुर फ्रेंचाइजी मिर्जापुर: द मूवी के साथ बड़े पर्दे पर अपना ग्रैंड लीप लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिर्फ इस अनाउंसमेंट ने ही दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। बड़े स्केल, डार्कर नैरेटिव और एक असली सिनेमैटिक एक्सपीरियंस का वादा करते हुए, यह फिल्म मिर्जापुर की उस रॉ इंटेंसिटी और हाई-स्टेक्स ड्रामा को थिएटर्स में इस तरह लाने के लिए तैयार है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। इस एक्साइटमेंट के बीच, रसिका दुगल से मिर्जापुर: द मूवी के बारे में पूछा गया कि आप बताएंगी यह फिल्म कैसी होगी? तो दुगल ने कहा फिल्म में स्केल है। इसमें वो ग्रिटी डिटेल्स भी हैं जो सीरीज में थीं, लेकिन साथ ही इसमें बड़े पर्दे के सिनेमा का स्केल भी है। यह फिल्म वाकई में देखने के लिए एक बहुत बड़ा सिनेमैटिक फेनोमेनन होने वाली है, क्योंकि मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर आने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनने वाली है। यह प्रोजेक्ट हाल के दिनों के सबसे एम्बिशियस अडैप्टेशंस में से एक के रूप में आकार ले रहा है। इस फिल्म को गुरमीत सिंह डायरेक्ट करेंगे और पुनीत कृष्णा ने इसे लिखा है। इसमें शीबा चड्ढा, रवि किशन, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और कई अन्य कलाकार नज़र आएंगे। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं और कासिम जगमागिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर्स हैं। सिराज/ईएमएस 13 जून 2026