मनोरंजन
13-Jun-2026
...


-ग्राफ़िक्स टी-शर्ट हाई-वैस्ट डार्क ब्राउन ट्रॉउज़र में 20 की लड़की को दे रही मात मुंबई,(ईएमएस)। पलक तिवारी में स्टाइल के मामले में अपनी मां श्वेता तिवारी की ही झलक दिखाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ श्वेता का फैशन सेंस और भी ज्यादा ग्लैमरस हो गया है, जिससे कई बार उनके सामने बेटी पलक का ग्लैमर भी फीका नजर आता है। हाल ही में पलक ने मिनी ड्रेस में अपना बेहद आकर्षक और बोल्ड लुक शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। वहीं दूसरी तरफ श्वेता तिवारी ने जीन्स में अपना कैजुअल लेकिन बेहद स्टाइलिश अंदाज दिखाया और एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके फैशन पर कोई असर नहीं डालती। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों मां-बेटी ने अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे अलग-अलग लोकेशंस पर अपने अलग-अलग अंदाज में नजर आईं और फैंस को उनका स्टाइल खूब पसंद आया। बता दें हाल ही में श्वेता अपने बेटे के साथ जापान में घूम रही हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज शेयर की है। श्वेता ने इस बार बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश कैजुअल लुक अपनाया है। उन्होंने बेज रंग की ग्राफ़िक्स टी-शर्ट पहनी है, जिसे उन्होंने हाई-वैस्ट डार्क ब्राउन ट्रॉउज़र के साथ स्टाइल किया है। उनका वाइड-लेग ट्रॉउज़र फिटेड टॉप के साथ अच्छा बैलेंस बनाता है जबकि हलके रंग की टी-शर्ट और डार्क पेंट्स का कॉम्बिनेशन लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। फ्लोई ट्राउजर उनके पूरे ऑउटफिट को न सिर्फ आरामदायक बनाता है बल्कि इसमें एक एलिगेंट टच भी जोड़ता है। श्वेता तिवारी ने बहुत ही सिंपल लुक केरी किया है। उनके छोटे से गोल्डन हुप्स, हाथ में घड़ी और ब्लू स्पोर्ट्स शू उनके लुक को और भी ज्यादा क्लासी और कूल बना रहे हैं। सिराज/ईएमएस 13 जून 2026