क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय आनंद मोहन माथुर सभागार में आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदभार ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आज 14 जून को आयोजित किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह होंगे । पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. इकबाल अब्बासी के अनुसार समारोह में प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर, सह प्रभारी जय भगवान उपकार, अखिलेशपति त्रिपाठी भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में इंदौर के अलावा खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, महेश्वर, सनावद, बड़वाह से भी पदाधिकारी शामिल होंगे। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं की आगामी भूमिका पर चर्चा होगी। समारोह सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इसके पूर्व सभागृह से बापट चौराहा तक पैदल मार्च निकला जाएगा। इसके बाद सभागृह पहुंच कर शपथ ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। आनंद पुरोहित/ 13 जून 2026