इन्दौर (ईएमएस) एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है और बुजुर्ग अपने घर के छत की सफाई कर रहे थे इस दौरान अचानक वे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए जिससे करंट लगने से उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम सुरेश पिता कन्हैयालाल उम्र साठ साल है। छत की सफाई करते करते उन्हें ध्यान ही नहीं रहा और वे छत के पास से गुजर रहे बिजली के चालू तारों के बेहद नजदीक पहुंच गए जिंससे उन्हें करंट लगा। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। आनंद पुरोहित/ 13 जून 2026