कंसास सिटी (ईएमएस)। अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में शुरु हुए फीफा विश्वकप फुटबॉल मुकाबलों की शुरुआत में ही कमजोर सुरक्ष्रा इंतजामों की पोल खुल गयी है। यहां अमेरिका की कंसास सिटी में अभ्यास सत्र के दौरान ही इंग्लैंड फुटबॉल टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के खिलाड़ियों के जूते और जर्सियां चोरी हो गईं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब खिलाड़ियों का सामान फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच से मिसूरी में स्वोप सॉकर विलेज बेस की ओर एक वैन में ले जाया जा रहा था। तभी चोरों ने वैन को निशाना बनाया और टीम कई सामान गायब कर दिये। वहीं टीम मैनेजमेंट अब इस बात को लेकर परेशान है किखिलाड़ियों के पास आने वाले मैचों और अभ्यास सत्रों के लिए पर्याप्त उपकरण हैं या नहीं। वैन में सिर्फ एक फुटबॉल बची थी, जबकि बाकी सभी चीजें, जिनमें टीम के स्टार खिलाड़ी हैरी केन और जूड बेलिंगहम जैसे दिग्गजों के विशेष मैच जूते भी शामिल थे, गायब थे। ऐसे में टीम के लिए अचानक नए उपकरण लेना और खिलाड़ियों को उनसे सहज महसूस कराना एक बड़ी चुनौती होगी। इंग्लैंड का पहला मैच क्रोएशिया के खिलाफ होना है, और तैयारी के अंतिम चरण में हुई इस चोरी से टीम की रणनीति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। विदेशी धरती पर विश्व कप अभियान की शुरुआत से पहले इस तरह की घटना से खिलाड़ियों की मानसिक भी प्रभावित होती है। खिलाड़ियों ने अपनी सुविधा और प्रदर्शन के अनुरूप अपने प्रशिक्षण उपकरण रखे थे। वहीं अब एकदम से बदले हुए सामान से खेलना उनके लिए काफी कठिन रहेगा। इससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है। विश्व कप जैसे वैश्विक आयोजन की सुरक्षा में लगी सेंध से सभी हैरान हैं। है। यह घटना टूर्नामेंट की सुरक्षा योजना और मेजबान देश की व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल भी उठाती है। वहीं द फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस से संपर्क किया है। है और जल्द से जल्द खिलाड़ियों के किट तथा अन्य चोरी हुए सामान को बरामद करने को कहा है। अब देखना है कि इस घटना से उबरने के लिए इंग्लैंड किस प्रकार के कदम उठाती है। ईएमएस 13जून 2026