इन्दौर (ईएमएस) कमजोर वर्गों का उत्थान, मानवाधिकारों की रक्षा, जनकल्याण और सतत सामाजिक विकास को सुनिश्चित करने, तथा जरूरतमंदों, वंचितों और गरीबों को सीधा सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से ताकि समाज में आर्थिक और सामाजिक असमानता को कम किया जा सके संस्था मित्र सारथी का गठन कर कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसके अनुसार बंटी भोरुड़े को अध्यक्ष और सोनू काशिद को सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनीष चौधरी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, प्रचार मंत्री राहुल गाड़े, सहसचिव कपिल केशरी, कैलाश ठाकुर, संदीप जाधव, रोहित गाड़े, राहुल डोगरे, हितेश ठाकुर चुने गए। चुने जाने पर पदाधिकारियों और नई कार्यकारिणी को विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, जीतू यादव व अनेक राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं ने बधाई दी है। आनंद पुरोहित/ 13 जून 2026