राष्ट्रीय
13-Jun-2026


नूंह,(ईएमएस)। दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा और कार चालक गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक घटना थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव बघोला के पास की है। दिल्ली की ओर जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। सिराज/ईएमएस 13जून26