राष्ट्रीय
13-Jun-2026


पटना,(ईएमएस)। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 जिलों में सक्रिय है। इस बीच सासाराम में तेज बारिश शुरू हो गई है। बक्सर में तेज धूल भरी आंधी चली। काले बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 20 जिलों में ऑरेंज और 18 में यलो अलर्ट है। इन जिलों में 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों में पूरे बिहार में मानसून पहुंचेगा। फिलहाल, मानसून उत्तरी सीमा मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रहा है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में खगड़िया, सुपौल समेत कुछ जिलों में बादल छाए रहे। 39.9 डिग्री के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। पटना का तापमान 35.6 डिग्री रहा। हालांकि, रात में ठंडी हवा से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून को मानसून ने राज्य के कई नए क्षेत्रों में दस्तक दी है। फिलहाल 21 जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जबकि पांच अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में इसकी एंट्री हो गई है। अगले दो से तीन दिनों में बिहार के शेष हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। सिराज/ईएमएस 13जून26