कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया कांधा, पप्पू यादव भी हुए शामिल पटना,(ईएमएस)। नीट परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक को लेकर को पटना में शनिवार को कांग्रेस ने जोरदार रप्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतले की अर्थी निकाली। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम अर्थी को कंधा देते नजर आए। वहीं पप्पू यादव भी इस प्रदर्श में शामिल हुए। सदाकत आश्रम से शव यात्रा निकाली गई। नीट परीक्षा में हुई व्यापक अनियमितताओं, धांधली और युवाओं के भविष्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। राजेश राम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 3 मई को नीट-यूजी-2026 की परीक्षा हुई। पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। 7 मई को गड़बड़ी का पता चला था। फिर 12 मई को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। अगले सत्र से नीट-यूजी परीक्षा ऑनलाइन होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी ओर कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन आयोजित करेंगे। इस सम्मेलन में छात्रों, उम्मीदवारों, युवा संगठनों, शिक्षकों और परीक्षा घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोगों को एक साथ लाया जाएगा। पेपरलीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी छात्रों से बात करेंगे। सिराज/ईएमएस 13जून26