स्वराभिनंदन समारोह में समाजसेवी व कलाकार सम्मानित जबलपुर, (ईएमएस)। कार्य का क्षेत्र कोई भी हो व्यक्ति को सफलता और यश - कीर्ति उसकी विश्वसनीय सेवा - साधना से ही प्राप्त होती है । आज हमने तीर्थ स्थान मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गौंटिया एवं जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन सहित जिन गायक और वादक कलाकारों का सम्मान किया है यह विशिष्ट क्षेत्र में की गई उनकी साधना का ही परिणाम है । उपरोक्त आशय के विचार गुंजन कला सदन युवा द्वारा शहीद स्मारक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सहयोग से शहीद स्मारक भवन में आयोजित स्वराभिनंदन समारोह में अतिथि अजय विश्नोई, अभिलाष पांडे एवं संगीतकार बबलू मैथ्यूज ने व्यक्त किए । इस अवसर पर 7 स्टार 7 सिंगर गीतों का कार्यक्रम अनिकेत देवक के निर्देशन में हुआ जिसमें गायक दिलीप कोरी, अवशेष बेंटिया, सुब्रत पात्रा, राजा सोनी, रवि शुक्ला, ध्रुव मुखर्जी, मयंक विश्वकर्मा कु.अवनि विश्वकर्मा एवं राखी मजूमदार ने मधुर गीत प्रस्तुत किए । प्रारंभ में पं. रोहित दुबे, श्याम चौदहा, लायन नरेन्द्र जैन, जादूगर एस.के.निगम, डॉ. सत्येंद्र जैन, इंदिरा पाठक तिवारी, ने दीप प्रज्ज्वलन किया । आलोक पाठक ने आयोजन पर प्रकाश डाला । प्रतुल श्रीवास्तव ने डॉ. आनंद तिवारी की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त की । अतिथियों, समाजसेवियों एवं कलाकारों का सम्मान सुरेश सराफ, विजय जायसवाल, अभय जैन, नवनीत माहेश्वरी, लायन उमेश जैन, सुमेश सराफ, अभिषेक अग्रवाल, प्रदीप जैन, लायन यशवंत सेंगर,कौशल यादव, मनीष जायसवाल, समर सिंह, राजीव गुप्ता, हेमंत अरोरा, अभय पचौरी, अभिजीत राय, नितिन पांडे ,निखिल तिवारी, राजेश गुप्ता ने किया । अभिनंदन पत्रों का वाचन डॉ. रजनीश गर्ग एवं विक्रम परवार ने किया , अतिथि परिचय व उद्बोधन आग्रह लायन नरेंद्र जैन ने किया । कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु तिवारी के उद्बोधन से प्रारंभ हुआ जिसमें देर रात्रि तक गीत - गंगा प्रवाहित हुई । संचालन राजेश पाठक प्रवीण ने आभार विवेक सोनी ने व्यक्त किया । सुनील साहू / मोनिका / 13 जून 2026/ 02.25