जबलपुर, (ईएमएस)। सिविल लाईन क्षेत्र में पेड़ की टहनी सर पर गिरने से आई चोटों के कारण एक वृद्ध महिला की अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| सिविल लाईन पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोस्ट आफिस के पास विद्युत मंडल रामपुर गोरखपुर निवासी 57 वर्षीय श्रीमति कमला बाई को गत शाम लगभग 4.50 बजे पेड़ की टहनी सिर पर गिरने से सिर में आई चोटों के कारण उपचार के लिए पुत्री आशा द्वारा हैदराबाद ओमेगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार दौरान गत रात लगभग 11.20 बजे कमला बाई की मौत हो गई| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 13 जून 2026/ 05.32