क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


शाजापुर (ईएमएस)। जहरीली दवा मुंह में जाने से बालिका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उज्जैन जिले के माकड़ोन थाना क्षेत्र के करेडी माताजी गांव में रहने वाली 15 वर्षीय बालिका तेजश्वनी गेहूं में रखने वाली दवा का पाउच मुंह से फाड़ रही थी और उसमें मौजूद पदार्थ उसके मुंह के अंदर चला गया जिससे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए शुक्रवार शाम शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहंुचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देररात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। ईएमएस/राजेश कलजोरिया/ 13 जून 2026