क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


- सफर के दौरान हुआ था विवाद, ट्रैन से नीचे उतारकर डंडो से पीटकर की थी हत्या - चार आरोपियो है सलाखो के पीछे, मुख्य आरोपी अभी भी फरार भोपाल/इटारसी (ईएमएस)। जीआरपी आमला ने बोरदेही रेल्वे स्टेशन पर यात्री युवक की मारपीट कर हत्या करने वाले फरार तीनो आरोपियों को तमिलनाडु के डिंडीगुल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार जीआरपी ने सूचना मिलने पर बीती 1 जून 2026 को रेलवे स्टेशन बोरदेही के प्लेटफार्म से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया था। मृतक की शिनाख्त अली खान निवासी परतला, जिला छिंदवाड़ा के रूप में हुई। आगे की जांच में सामने आया की मृतक युवक ट्रेन नंबर 19344 में सफर कर रहा था। यात्रा के दौरान परासिया स्टेशन पर उसका सागर नामक युवक से विवाद हुआ था। झगड़े से रंजिश रखे हुए सागर ने बोरदेही स्टेशन पर अपने साथियों के साथ अली खान को ट्रेन से नीचे उतारकर उसके साथ जमकर मारपीट कर उसकी हत्या कर फरार हो गये। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओ में मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु की। - पूर्व में गिरफ्तार चार आरोपी है जेल में, तीन थे फरार हत्याकांड में पुलिस ने पूर्व मे चार आरोपियो कन्हैया उर्फ काली, अयान खान, अमित उर्फ जीनु उबनारे और नवीन पाटिल को गिरफ्तार कर लिया था। जो जिला जेल बैतूल मे बंद है। वहीं मामले के अन्य फरार आरोपियो की तलाश जारी थी। टीम ने तकनीकि सुरागो और मुखवीर की मदद से फरात तीन आरोपियो कमलेश उईके उर्फ बाबा रामदेव, अंकुश कोराईक सहित एक नाबालिग सभी निवासी बैतूल को तमिलनाडु के डिंडीगुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिये तमिलनाड़ भाग गये थे। आरोपियो की निशानदेही पर टीम ने वारदात में इस्तेमाल किये गये लकडी के डंडे जो घटना स्थल के पास आरोपियो द्वारा छुपाये गये थे, को भी जप्त किया गया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी सागर पिता राजेन्द्र धुर्वे (25) निवासी मेहरा मोहला बोरदेही अभी भी फरार है, जिसकी जीआरपी पुलिस टीम सरगर्मी से तलाश कर रही है। जुनेद / 13 जून