क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


- एक महीने बाद सीहोर जिले से दबोचा गया भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले पूर्व में गिरफ्तार आरोपियो को गांजा सप्लाई करने वाले फरार आरोपी को भी आाखिरकार एक माह बाद दबोचा लिया है। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने करीब एक महीने पहले गांजा तस्करी के आरोप में आरोपियों अर्जुन गोस्वामी और मनीष शुक्ला को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियो से पूछताछ के दौरान उन्हें गाजा सप्लाई करने वाले महेश चौहान के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद टीम सप्लायर की तलाश करते हुए ग्राम बांसगेहन थाना शाहगंज जिला सीहोर पहुँची। सुरागो के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान महेश चौहान पिता श्यामलाल चौहान (46) निवासी, ग्राम बांसगेहन थाना शाहगंज जिला सीहोर के रुप में हुई। सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी महेश चौहान ने आगे बताया की वह पकड़े गये गांजा तस्करो अर्जुन गोस्वामी निवासी, भोपाल को पहचानता है। औश्र उसने ही अर्जुन गोस्वामी और मनीष शुक्ला को आज से करीब 1 माह पहले उन दोनो को दो किलो गांजा बेचा था। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसे आगे की कार्रवाई के लिये थाना क्राइम ब्रांच भोपाल लाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियो से उनके नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी महेश चौहान के खिलाफ थाना शाहगंज और क्राइम ब्रांच भोपाल में नशीले पदार्थो को बेचने से संबधित आधा दर्जन मामले दर्ज है। जुनेद / 13 जून