क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


इंदौर (ईएमएस)। बदलती जीवनशैली, बढ़ते वजन और शारीरिक सक्रियता की कमी के कारण शहर में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक घुटने के दर्द व जोड़ों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। मरीजों को समर्पित उपचार और परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अन्नपूर्णा मेन रोड स्थित यूनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में विशेष नी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है। यह विशेष ओपीडी अब प्रत्येक शनिवार और सोमवार को शाम 6 से रात 8 बजे तक संचालित की जाएगी। अस्पताल के डायरेक्टर व रोबॉटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. प्रमोद पी. नीमा ने बताया कि घुटनों की बीमारियां अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं हैं, युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहा है। क्लिनिक का उद्देश्य मरीजों को आधुनिक रोबॉटिक तकनीक के माध्यम से सही समय पर सटीक निदान उपलब्ध कराना है। जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. के.के. नीमा के अनुसार, अक्सर लोग घुटनों के शुरुआती दर्द, जकड़न और सूजन को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समस्या गंभीर हो जाती है। समय पर विशेषज्ञ परामर्श और उचित उपचार से जोड़ों की गतिशीलता को बनाए रखा जा सकता है। इस क्लिनिक में घुटनों के पुराने दर्द, गठिया (अर्थराइटिस), जोड़ों की घिसावट और खेलकूद के दौरान लगने वाली चोटों के लिए विशेष मार्गदर्शन व उपचार दिया जाएगा। प्रकाश/13 जून 2026