तेहरान में 4 जुलाई से शुरू होकर मशहद में संपन्न होगा कार्यक्रम तेहरान(ईएमएस)। ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई को तेहरान में शुरू होगा और 9 जुलाई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में उन्हें दफनाने के साथ खत्म होगा। खामेनेई फरवरी में ईरान पर इजराइली और अमेरिकी के हमलों में मारे गए थे। उनकी मौत के साथ ही इस्लामिक रिपब्लिक की कमान संभालने वाले तीन दशक से ज्यादा समय का अंत हो गया, लेकिन अमेरिका और इजराइल के ईरान के हमले के मद्देनजर खामेनेई का अंतिम संस्कार अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन अब ईरान ने जुलाई में अंतिम संस्कार करने की तिथि का ऐलान किया है। अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिकी हमले में मौत हुई थी। उनकी मौत के चार महीने से भी ज्यादा समय के बाद अब उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने का फैसला किया गया है। ईरान ने पहले कहा था कि वह तीन दिन का यह कार्यक्रम मुहर्रम की शुरुआत में करने की योजना बना रहा है, जो इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है, जो जून की शुरुआत में पड़ता है। विनोद उपाध्याय / 13 जून, 2026