क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) गोयल नगर स्थित जैन मंदिर में विहार रत परम पूज्य गुरुदेव आदित्य सागरजी महाराज ससंघ के दर्शन कर इन्दौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया व एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ने उन्हें श्रीफल भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने जैन समाजजन से संवाद भी किया। इस अवसर पर नगर महामंत्री कैलाश पिपले, नगर उपाध्यक्ष वासुदेव पाटीदार, नगर मंत्री नेहा शर्मा, नगर आईटी सह प्रभारी राजा कोठारी, विधानसभा प्रभारी महेश जोशी, मंडल अध्यक्ष दीपेश पालविया, वार्ड संयोजक तीरथपाल यादव, वार्ड सह संयोजक पवन भार्गव, होलासराय सोनी, आशा सोनी, नानूराम कुमावत, कन्हैया जोशी, विश्वजीत चौहान, राकेश जैन, पंकज चौहान, विकास यादव, अभिषेक सोनी, मुनेश सोनकर, रवि यादव, अश्विन चौधरी, श्याम शिंदे तथा मंदिर के अध्यक्ष दिलीप पाटनी, प्रमिला पाटनी, अशोक खासगीवाला, शैलेंद्र गोहिल आदि समाजजन भी उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 13 जून 2026