ग्वालियर ( ईएमएस ) | प्रदेश के सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने शनिवार को वार्ड-38 में 38 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क का कन्या पूजन कर भूमिपूजन किया। इस सड़क के बन जाने से नागरिकों को आवागमन में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाह ने अपनी विधायक निधि से काला सैय्यद दरगाह की पुलिया से लगी हुई विभिन्न गलियों में सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को भी निर्देशित किया है कि सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर पार्षद श्री भगवान सिंह कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष श्री विनय शर्मा, मण्डल महामंत्री श्री राकेश कुशवाह, श्री संजय दीक्षित, श्री किशोर राठौर, श्री वीरेन्द्र कोटिया, श्री राम कुशवाह, श्री मनोज भार्गव, श्री रामहेत इमले, श्री त्रिलोक राठौर, श्री गौरव बाजपेयी, श्री सतीश साहू, श्री बीके जोशी, श्री शशांक साहू, श्री दिनेश तोमर, श्री राकेश छिलवार, श्री राजेश रजक, श्री भालचंद्र प्रजापति, श्रीमती ज्योति इमले, श्रीमती शकुंतला तोमर, श्रीमती वंदना खटीक, श्रीमती सपना पाल, श्रीमती शोभा राठौर सहित स्थानीय नागरिक तथा जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।