क्षेत्रीय
13-Jun-2026


सीहोर (ईएमएस)। को फरियादी अरविंद मालवीय द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 3 जून 2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे एक अज्ञात स्कूटी चालक कलेक्टर कार्यालय वाले रास्ते पर बने डॉ बाबा साहेब अंबेडकर उपवन में लगी बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने खड़ा होकर पेशाब कर रहा है, जिसकी वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई, जिससे हम बहुजन समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई है, जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए, जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 399/26 धारा 298 भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में अज्ञात स्कूटी चालक का पता लगाने हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गया निर्देशन एवं मार्गदर्शनः- घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव को थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात स्कूटी चालक का पता लगाकर शीघ्र वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस की कार्यवाही:- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने टीम लगाकर प्रकरण मे घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से उक्त आरोपी का पता लगाने में सफलता प्राप्त की। आरोपी की पहचान अर्जुन गौड़, पिता बच्चूलाल, उम्र 28 साल, निवासी शेखपुरा थाना मंडी जिला सीहोर के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। राहनीय भूमिकाः- निरीक्षक रविन्द्र यादव, उप निरीक्षक रामबाबू राठौर, सहायक उप निरीक्षक दिलीप मर्सकोले, प्रधान आरक्षक मृत्युंजय तिवारी, आरक्षक अर्जुन, आर. दीपक मालवीय, आर. विवेक, आर. कपिल, आर. चेतन चौहान, आर. कमलेश, म.आ. टीना की सराहनीय भूमिक रही । ईएमएस/ विमल जैन / 13 जून 2026