संस्था कलाम सर्वधर्म सोसायटी ने की मांग उज्जैन (ईएमएस)। मौसम विभाग से मिल रहे संकेतों के अनुसार जल्द ही एक सप्ताह के भीतर मानसून हमारे शहर में दस्तक दे सकता है। हमारे शहर में चैड़ीकरण सहित विकास कार्य प्रचलित है जो कि शहर के हित में होकर सराहनीय है। इसी बीच संस्था कलाम सर्वधर्म सोशल वेलफेयर सोसायटी उज्जैन रजि. के अध्यक्ष एडवोकेट समीर खान ने निगम प्रशासन व विद्युत कंपनी के अधिकारियांे से मांग की है कि वे चैड़ीकरण वाले मार्गों पर त्वरित सुरक्षा उपाय करें। खान के अनुसार चैड़ीकरण व सीवेरज कार्य वाले कई मार्गों पर विद्युत तार, डीपी आदि खुली अथवा असुरक्षित अवस्था में है और चैड़ीकरण वं सीवरेज कार्य के चलते भी कई जगह गहरे गढ्ढे किये गये है परंतु मानसून की बारिश में इन गढ्ढों में पानी भर जाने पर जनधन या पशुधन के गढ्ढे में गिरने सहित विद्युत तारों को सुरक्षित न करने पर करंट फैलने की आशंका बनी रहेगी। बेहतर होगा प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशानुसार विकास कार्य भी तेज गति से मानसून के समानांतर हो सके परंतु इस हेतु व्यापक जनहित में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा तथा मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता से त्वरित सुरक्षात्मक प्रबंध करने की मांग की है। अन्यथा संस्था द्वारा इस संबंध में प्रभारी मंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा। ईएमएस/मोहने/ 13 जून 2026