क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


- केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात - मुख्यमंत्री केसली से करेंगे लाड़ली बहना योजना की 37 वीं किश्त की राशि का अंतरण सागर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 14 जून 2026 को सागर जिले के केसली विकासखंड में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर लाड़ली बहना योजना की 37 वीं किश्त लाड़ली बहनों के बैंक खातों में अंतरित करेंगें। वहीं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव देवरी विधानसभा को लगभग 190.85 करोड़ रुपये की लागत के 53 विकास कार्यों की सौगात भीड़ देंगे। जिनमें 122.02 करोड़ रूपये की लागत के 28 कार्यों का भूमिपूजन तथा 68.83 करोड़ रूपये की लागत के 25 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास को गति देने वाले सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा तकनीकी शिक्षा विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इन विकास कार्यों से देवरी एवं केसली विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की लाखों पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में योजना की 37 वीं किश्त की राशि का अंतरण भी करेंगे। निखिल सोधिया/ईएमएस/13/06/2026