क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। चरगवां ब्लॉक के अंतर्गत नयानगर बाजार में कांग्रेस पार्टी ने पोल खोल, हल्ला बोल आंदोलन के तहत प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष डहेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन कर सरकार की नीतियों के प्रति नाराजगी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में मन्नी बाई, समनलू सिंह मरावी, रामकुमार सियाम, हरि चक्रवाती, रामसेवक भलावी, उमा, रामेश्वर मासाब, देवेंद्र प्रजापति, रवि पटेल, गोलू पटेल, भगत जी, सोनू सेन, पप्पू महाराज, सरदार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध शराब बिक्री, बंद पड़ी गोशालाएं, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें तथा बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई और मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान है।